कुरुक्षेत्र में जोरों-शोरों से हो रही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां, 19 नवंबर से होगा शुरू

कुरुक्षेत्र | अबकी बार हरियाणा में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 मनाया जाएगा. बता दें कि सरस मेला 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जबकि मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू होंगे. इसमें मध्य प्रदेश स्टेट पार्टनर और नेपाल कंट्री पार्टनर होगा. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर जोरों- शोरों से तैयारियां की जा रही है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी बताया कि अबकी बार गीता जयंती महोत्सव कई महीनों में काफी खास होने वाला है.

Gita Mahotsav

हरियाणा के सीएम ने साझा की जानकारियां

इसे अबकी बार अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगी. इस दौरान 18,000 बच्चे सामूहिक तौर पर श्रीमद भगवत गीता का पाठ करेंगे. बता दें कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले गीता महोत्सव का यह सातवां संस्करण होने वाला है. हरियाणा के सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में कंट्री पार्टनर नेपाल बनेगा. सीएम ने कहा कि हरियाणा का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता का संदेश पहुंचाया जाए.

अबकी बार इस महोत्सव में संत सम्मेलन भी होगा. सीएम ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से देश-दुनिया को गीता का संदेश दिया जाएगा. इसमें 3 देशों के राजदूत हिस्सा लेंगे. वहीं, 25 से अधिक देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिए भी इस कार्यक्रम से जुड़ेगें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.