सरकारी अस्पताल में युवती से रेप, वार्ड अंटेडेंट पर लगा आरोप

कुरुक्षेत्र । महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करने वाली मनोहर सरकार का हर दावा खोखला साबित हो रहा है. आलम यह है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है और बीते कई दिनों में इस तरह के कई मामले सामने भी आएं हैं.

Rape

ताज़ा मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से सामने आया है यहां सरकारी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज के लिए आई एक युवती के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है. स्टाफ नर्स ऑफिस में ही अस्पताल के वार्ड अंटेडेंट ने युवती के साथ बलात्कार किया है.

पीड़ित युवती ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि वह दवाई लेने के लिए स्टाफ नर्स वार्ड में गई थी. जहां घात लगाए बैठा वार्ड ब्वॉय उसे जबरन खींचकर अंदर ले गया और उसके साथ रेप किया. वहीं इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सारा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें फीमेल वार्ड से खबर मिली थी कि अस्पताल में कुछ मामला हो गया है और जांच के लिए पुलिस आई हुई है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

इस दौरान अस्पताल में पुलिस को पीड़ित युवती के मेडिकल करवाने को लेकर बहुत देर तक जद्दोजहद करनी पड़ी. इस बारे में जब मेडिकल सुपरिटेंडेंट से पुछा गया तो उन्होंने बताया कि जिस डाक्टर की ड्यूटी थी , उन्होंने सुबह तक नहीं बताया कि वह आज ड्यूटी पर नहीं आ रही है. वहीं जांच अधिकारी मांगे राम ने बताया कि महिला की शिक़ायत पर अस्पताल कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. दोषी व्यक्ति को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.