हरियाणा के इन BPL परिवारों के राशन कार्ड कटने तय, डिपो होल्डर ने भेजने शुरू किए मैसेज

कुरुक्षेत्र | आज के समय में राशन कार्ड मात्र एक पहचान पत्र नहीं रह गया, बल्कि अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इसे एक जरूरी दस्तावेज के रूप में मान्यता दी गई है. वहीं, दूसरी तरफ BPL राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा हर महीने फ्री राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है, लेकिन अब ऐसे राशन कार्ड वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सरकार जल्दी ही कई बीपीएल धारकों के कार्ड काटने की तैयारी कर रही है.

Ration Card

इनके कटेंगे राशन कार्ड

इन राशन कार्ड उपभोक्ताओं का बिजली बिल हर साल ₹20,000 से ज्यादा का आता है, उनका राशन कार्ड खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हटा दिया जाएगा. इस विषय में उपभोक्ताओं को संदेश भी भेजना शुरू हो चुके हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं हो पा रही है. अधिकारियों द्वारा नियमों का हवाला देते हुए राशन कार्ड की जांच करने की बात को स्वीकारा जा रहा है.

कार्ड धारकों में मची खलबली

इस विषय में कुरुक्षेत्र जिले में राशन कार्ड डिपो होल्डर्स द्वारा उपभोक्ताओं को सूचना भी दी जाने लगी है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पात्रता पूरी न करने वाले राशन कार्ड उपभोक्ताओं के कार्ड पर कब से कैंची चलेगी. फिलहाल, बीपीएल कार्ड धारकों में इस बात को लेकर खलबली जरूर मची हुई है. डिपो संचालक भी दबी जुबान से कह रहे हैं कि सरकार द्वारा पहले धड़ाधड़ राशन कार्ड बना दिए गए, लेकिन अब उनकी जांच चल रही है. सरकार द्वारा लागू किए गए बिजली बिल से संबंधित नियम के अनुसार अब आवेदकों को सूचनाएं पहुंचाई जानी शुरू कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

नहीं दिए गए निर्देश

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा इस बारे में कई शर्ते लगाई गई हैं, जिनमें से एक शर्त यह भी है. परिवार पहचान पत्र में दर्ज डाटा से ही सभी जानकारियां मिल रही है. फिलहाल, खाद्य एवं आपूर्ति भाग द्वारा इस बारे में कोई भी निर्देश नहीं दिए गए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts