कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र के श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी (SKAU) की तरफ से नॉन- टीचिंग और पैरा- मेडिकल पदों को लेकर बड़ी भर्ती का ऐलान हुआ है. Advertisement No. NT-01/2026 से 03/2026 के जरिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुल 60 पदों को नियमित आधार पर भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें क्लर्क, स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जैसे पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026, शाम 4 बजे तक रखी गई है. तय समय के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए. वहीं, हरियाणा के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में 5 साल तक की छूट का प्रावधान है, बशर्ते उनकी उम्र 52 साल से ऊपर न हो.
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस तरह रहेगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी के पोर्टल recruitment.skau.ac.in/nonteaching/ पर जाना होगा. वहां मोबाइल नंबर और परिवार पहचान पत्र (PPP) की मदद से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉग-इन ID और पासवर्ड से आगे का फॉर्म भरा जा सकेगा, जिसमें जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. इसके बाद, तय ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी.
हस्ताक्षर करना जरूरी
फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालना होगा और हर पेज पर हस्ताक्षर करना जरूरी होगा. इस हस्ताक्षर वाली कॉपी को स्कैन कर दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना होगा. अगर यह स्टेप छूट गया तो आवेदन अधूरा मानकर रद्द कर दिया जाएगा इसलिए उम्मीदवारों को इस पूरी प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करने की सलाह दी जा रही है.
देखें लिस्ट
| पद का नाम (Name of Post) | विज्ञापन संख्या | कुल पद (Total) | अनारक्षित (UR) | सैलरी स्केल (Pay Scale) |
|---|---|---|---|---|
| स्टाफ नर्स (Staff Nurse) | NT-01/2026 | 25 | 9 | FPL-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
| आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट (Ayurvedic Pharmacist) | NT-02/2026 | 6 | 3 | FPL-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
| क्लर्क (Clerk) | NT-03/2026 | 29 | 8 | FPL-2 (₹19,900 – ₹63,200) |