हरियाणा से महाकुंभ मेले का सफर होगा आसान, कुरूक्षेत्र से दौड़ेगी रोडवेज बस; देखें टाइमिंग और किराया

कुरूक्षेत्र | हरियाणा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए सफर को आसान बनाने की दिशा में रोडवेज विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है. प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल सहित कई अन्य जिलों से सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. अब इसी कड़ी में एक और जिला कुरूक्षेत्र से रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है.

Haryana Roadways Bus 2

यह रहेगा शेड्यूल

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से प्रयागराज के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा को सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस रोजाना दोपहर 2 बजे कुरूक्षेत्र के नए बस स्टैंड से रवाना होकर 13 घंटे का सफर तय करते हुए अगले दिन प्रयागराज पहुंचेगी. इस बस में प्रति व्यक्ति किराया 1,160 रूपए रखा गया है.

प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए आज से सीधी बस सेवा की शुरुआत हो गई है. यह बस कुछ समय के लिए प्रयागराज में ठहराव कर वापस कुरूक्षेत्र के लिए रवाना होगी. एक बस को कुरूक्षेत्र- प्रयागराज रूट पर 3 दिन का समय लगेगा. ऐसे में रूट बंद न हो, इसके लिए 2 बसें संचालित करने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

आधार और हैप्पी कार्ड की मिलेगी सुविधा

कुरुक्षेत्र से प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए चलने वाली इन बसों में आधार कार्ड और हैप्पी कार्ड की सुविधा का लाभ मिलेगा. हैप्पी कार्ड पर जहां एक साल में 1,000 किलोमीटर मुफ्त सफर का लाभ मिलता है तो वहीं आधार कार्ड दिखाकर बुजुर्ग बस किराए पर 50% की छूट प्राप्त कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.