श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, खाटूश्याम मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

कुरुक्षेत्र | हरियाणा से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि खाटूश्याम मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुरुक्षेत्र- फुलेरा- कुरुक्षेत्र और फुलेरा- दिल्ली सराय- फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है.

Indian Railways Train 2

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच स्पेशल ट्रेन 23 से 28 फरवरी तक रोजाना रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी. वहीं, वापसी में फुलेरा से कुरूक्षेत्र के लिए 24 फरवरी से 1 मार्च तक रोजाना सुबह 09.50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 22 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल 24 डिब्बे होंगे.

फुलेरा- दिल्ली सराय ट्रेन का शेड्यूल

उन्होंने बताया कि फुलेरा से दिल्ली सराय के बीच 24 फरवरी से 1 मार्च तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. फुलेरा से यह ट्रेन सुबह 11.40 बजे रवाना होकर शाम 06.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में दिल्ली से शाम 07.10 बजे रवाना होकर अगले दिन ढाई बजे फुलेरा पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 24 डिब्बे लगाए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.