कुरुक्षेत्र | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ऐलान किया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाबा रामदेव शामिल होंगे. बता दें कि 21 जून को होने वाले इंटरनेशनल योगा डे के लिए 25 दिन पहले ही एसओपी तैयार कर लिया गया है. आज से 11 साल पहले प्रधानमंत्री द्वारा यूएनओ में प्रस्ताव लाया गया था, जिसे 177 देशों का समर्थन मिला था. सीएम ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है.
वर्तमान की बात करें तो दुनिया के हर देश में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है. लोगों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है, जोकि ऋषियों की पुरानी परंपरा रही है. मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा में 11वां योग दिवस मनाया जाएगा.
100 लोग लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें 100 लोग हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा, सभी जिलों में 121 केंद्रों पर योग कार्यक्रम होंगे. इस दौरान मंत्री, विधायक, मेयर और सरपंच भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त ‘योग युक्त हरियाणा- नशामुक्त हरियाणा’ अभियान की शुरुआत भी की जाएगी.
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 11वें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें 1 लाख लोग हिस्सा लेंगे। pic.twitter.com/ficuAIFFtY
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) May 28, 2025
बढ़ रहा स्ट्रेस- CM
सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं. योग ने न केवल शारीरिक बीमारियों को दूर किया है, बल्कि मानसिक बीमारियों को भी कम किया है. इसमें कई योगासन हैं, जो मानसिक तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं. ‘One Earth-One Health’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. हम प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेकर हरित योग के अन्तर्गत 10 लाख वृक्षारोपण करेंगे.
