कुरुक्षेत्र से वाया कैथल- जींद होकर दिल्ली के लिए शुरू हुई ये पैसेंजर ट्रेनें, जानिए समय और स्टॉपेज

कुरुक्षेत्र | रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. कोविड महामारी और उसके बाद लॉकडाउन से कुरुक्षेत्र- जींद रेलवे लाईन पर बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनें करीब ढाई साल बाद फिर से पटरी पर लौट गई है. कुरुक्षेत्र- जींद रूट पर चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है. इसके अलावा कुरुक्षेत्र से वाया कैथल होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है.

Indian Railway Train

यह ट्रेन वीरवार सुबह 6 बजे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 14024 अब एक्सप्रेस ट्रेन होगी और चुनिंदा स्टेशनों पर ही इसका ठहराव होगा. बता दें कि अभी तक यात्रियों को कैथल से जयपुर- दौलतपुर चौक इंटरसिटी व सुबह के समय कुरुक्षेत्र और शाम के समय जींद जाने के लिए एक ही ट्रेन की सर्विस मिल रही थी लेकिन अब इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत पहुंचेगी. रेलवे के इस फैसले से कैथल- कुरुक्षेत्र रेलवे लाईन पर सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

इन स्टेशनों पर ठहराव

कुरुक्षेत्र से रवाना होकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही होगा. कुरुक्षेत्र से रवाना होकर यह ट्रेन पिहोवा रोड़ स्टेशन, कैथल,कलायत, नरवाना, उचाना, जींद, जुलाना, रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़,शकुर बस्ती, किशनगंज स्टेशन पर रुकेगी. इसके बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा.

जींद- कुरुक्षेत्र रेलवे लाईन पर ये ट्रेनें शुरू

  • कुरुक्षेत्र- दिल्ली सुबह 6 बजे
  • कुरुक्षेत्र- जींद सुबह 7:45 बजे
  • कुरुक्षेत्र- जींद शाम 6:15 बजे
  • साबरमती एक्सप्रेस शाम 7:54 बजे
  • कुरुक्षेत्र- जींद रात 10 बजे
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.