महोत्सव: जिले में कल ऑनलाइन मनाया जाएगा गीता जयंती महाेत्सव

कुरूक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में गीता जयंती महाेत्सव इस वर्ष काेराेना काल यानी प्रदेश में तेज़ी से फैल रही इस महामारी के कारण 25 दिसंबर काे ऑनलाइन ही मनाया जाएगा व साथ ही साथ ऑनलाईन माध्यम से ही सभी लोग इसका जिंदा प्रसारण देख सकते हैं. ऐसे में इस विशेष कार्यक्रम काे सफल बनाने के लिए कुल 40 भिन्न भिन्न मुख्य संस्थाएं इसकी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. इसके अतिरिक्त अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों से कम से कम 50 बच्चे ऑनलाइन माध्यम से ही गीता के श्लाेकाें का उच्चारण करेंगे. हम आपको विशेष रूप से जानकारी दे दे कि जिले में एल ई डी (LED) लगाकर कैदियाें काे गीता पाठ का संदेश सुनाया जा सकता है.

Webp.net compress image 16

सर्व संगठन सेवा संस्था के प्रमुख अधिकारियों ने बैठक कर, किया विचार विमर्श

बीते बुधवार काे इस उत्तसव को लेकर पाइट संस्कृति स्कूल में सर्व संगठन सेवा संस्था के प्रमुख अधिकारियों ने बैठक कर आपस में विचार विमर्श किया था. साथ ही साथ में उन्हाेंने स्पष्ट रूप से यह भी बताया कि स्वामी गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के तत्वाधान में पानीपत गीता जयंती प्रचारक के उपलक्ष में रथ भी चलाया जा रहा है.

1008 दीपक देवी मंदिर तालाब में होंगे प्रचलित, साथ ही गीता जी की महा आरती का भी होगा आयोजन 

हरि ओम तायल जी और प्रमुख संयोजक सुरेश काबरा जी ने अपनी बात रखते हुए विशेष रूप से जानकारी देते समय बताया कि जितने भी धार्मिक संगठन अपने संगठन में हवन करना चाहते हैं, वह सभी हवन सामग्री सर्व संगठन के कार्यालय से मंगवा सकते हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते समय ललित गोयल जी ने बताया कि 25 दिसंबर की रात को लगभग साढ़े 6 बजे के क़रीब कुल 1008 दीपक देवी मंदिर तालाब में प्रचलित किए जाएंगे. इसके साथ में ही गीता जी की महा आरती का आयोजन भी किया गया है. इस शुभ अवसर पर रविंद्र सैनी, राजू शर्मा, विक्की कत्याल आदि के साथ अन्य प्रमुख सदस्य भी इस बैठक मे मौजूद रहे.

जानें काैन सी संस्था काैन सी जिम्मेदारियां संभाल रहीं हैं

  • सबको रोशनी फाउंडेशन की ओर से पचरंगा बाजार हनुमान मंदिर व गीता जयंती का महा आयोजन किया जाएगा.
  • आरंभ फाउंडेशन ने भी इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्लम बस्तियों में गीता जयंती मानने का जिम्मा लिया.
  • दशहरा कमेटी की ओर से सभी प्रमुख चौराहे पर गीता जयंती के उपलक्ष्य पर बैनर लगाने की जिम्मेदारी ले ली गई है.
  • सिख यूथ फाउंडेशन की ओर से स्लम एरिया में भंडारे का आयोजन करने का मन बनाया गया है.
  • जिनवाणी स्कूल ने भी अपने स्कूल में गीता जयंती मनाने का प्रण लिया है.
  •  26 पार्षदों ने अपने 26 वार्डाें में सामूहिक बैठक करके गीता जयंती मनाने का जिम्मा उठाया है.
  • वहीं गौशाला सोसाइटी पानीपत की ओर से आगे बढ़ कर हिस्सा लिया गया और सभी गौशालाओं में हवन यज्ञ और गाय के गोबर से दिए बनाने की जिम्मेदारी ली.
  • सेक्टर- 29 एसोसिएशन की तरफ़ से सेक्टर- 29 में हवन यज्ञ और लाल बत्ती चौक पर दिए जलाने की जिम्मेदारी ली गई है.
  • हैंडलूम एसोसिएशन व कंबल एसोसिएशन पानीपत में अपना योगदान देते हुए कहा कि वह बाजाराें में ,दुकानों पर रात्रि के समय पर दिए जलाएंगे.
Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts