हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए खास सुविधा, मुफ्त मिलेंगे सैनेट्री पैड

कुरूक्षेत्र | भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में एक और नई पहल की है. रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

Railway Station

महिलाओं को मुफ्त मिलेगी ये सुविधा

ट्रेन में सफर के दौरान महिलाएं स्वस्थ व स्वच्छ रह सकें, इसके लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 2 नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई गई हैं, जिससे महिलाएं अब बिना पैसे खर्च किए ही पैड ले पाएंगी. रेलवे स्टेशन पर लगी यह 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन मशीन महिला यात्रियों के लिए काफी अहम सुविधा साबित होगी.

रेलवे स्टेशन पर लगी इस मशीन को देखकर महिला यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भारतीय रेलवे का यह बहुत ही सराहनीय कदम है और इसके लिए महिलाएं रेलवे का हार्दिक आभार व्यक्त करती है. महिलाएं इन मशीनों से निशुल्क नैपकिन लेकर रेलवे के प्रयास की जमकर सराहना कर रही है.

स्वास्थ्य व स्वच्छता को प्राथमिकता

रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई गईं है. इन मशीनों के लगने से ट्रेन से सफर के दौरान महिलाओं को जहां स्वच्छता का लाभ मिलेगा तो वहीं सफर भी आरामदेह होगा. रेलवे की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है. इन मशीनों की उपयोगिता बढ़ने के बाद जल्द ही जिले के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी लगाए जाने की योजना बनाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.