Baroda Election में कॉंग्रेस ने फिर लहराया जीत का परचम, योगेश्वर के पाले में फिर से हार

सोनीपत | बरोदा उपचुनाव (Baroda Election) के नतीजे आ चुके हैं जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल को करीब 12 हज़ार वोटों की बढ़त से जीत मिली है. अंतिम राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस को कुल 60132, भाजपा को 50176, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को 5595 जबकि इनेलो ने चौथे नम्बर पर रहते हुए 4980 मत हासिल किए.

Indian National Congress INC

आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हुई थी जिसमें कांग्रेस के इंदुराजनरवाल ने बैलेट पेपर में बढ़त से लेकर जीत का सिलसिला जारी रखा, लेकिन केवल दो राउंड में कांग्रेस को भाजपा से कम वोट मिले जिसमे योगेश्वर दत्त ने बढ़त बनाई थी. परन्तु नतीजों के आने से अब स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस इस बार भी अपने गढ़ को बचाने में सफल रही है और भाजपा का यहां जीत का सिलसिला शुरू करने का सपना है फिर से सपना बनकर रह गया है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

इसी के साथ योगेश्वर दत्त को फिर से लगातार दूसरी बार इस क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस को यहां जीत के साथ दिवाली का तोहफा मिल गया है जिससे उसके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts