दिल्ली कोर्ट में 10वीं पास युवाओ के लिए बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली | यहां हम आपको विशेष रूप से बता दें कि हाल ही में दिल्ली कोर्ट में भर्ती प्रक्रिया के आवेदन के लिए मांग की गई है. ऐसे में यह है भर्ती कुल 417 पर करने का निर्णय लिया गया है. इसभर्ती में चौकीदार व सफ़ाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं की मांग की गई है.

साथ ही साथ जनरल व ओबीसी कैटेगरी के लोगों को आवेदन करने के लिए पांच सौ रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा व बाकि सभी श्रेणियों को शुल्क के भुगतान में ढाई सौ रुपए की छूट दी गई है. (Gen /OBC ₹ 500/, SC /ST /EWS/PH/ ExSM ₹ 250/) साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है.

Job

जानें, कब करना होगा आवेदन, क्या है डिटेल्स

आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने की तिथि फरवरी माह की 7 तारीख 2021 तय की गई है (Starting date 07/02/2021) और साथ ही साथ इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को फरवरी माह की 21 तारीख 2021 तक (Last Date21 /02/ 2021 5:00 PM) निर्धारित किया गया है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है. ऐसे में सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ ले उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.

फ़िलहाल, ऐडमिट कार्ड जारी करने की व परीक्षा की तिथि को आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है किंतु, भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की मांग की गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts