बिग ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार

 नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को अंजाम देते हुए पांच आतंकवादियों की एक टीम को गिरफ्तार किया है.इसमें दो आतंकवादी खालिस्तान के और कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन में शामिल है.इनके पास से पुलिस को 10 लाख डॉलर व हथियार बरामद  हुए हैं.दिल्ली पुलिस द्वारा इन आतंकवादियों का किसान आंदोलन से लिंक ढूंढा जा रहा है. ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे.

TERRIOST

 आतंकवादियों की पहचान की जा रही है

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यक्रम में आतंकवादियों से पूछताछ जारी है. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से दो पंजाब के और तीन कश्मीर के है. उनके पास हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है. आतंकी संगठनों के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है. शकरपुर से गिरफ्तार 5 लोगों में से एक की पहचान की जा चुकी है. उसकी पहचान पंजाब के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह के हत्यारे के रूप में की गई है. उसकी भूमिका अभी तलाशी जा रही है

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.