हरियाणा के उप मुखयमंत्री द्वारा 55 पुलों परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा की

 फरीदाबाद I हरियाणा के उप मुखयमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 55 पुलों के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई . बैठक में परियोजनाओ से सम्बंधित अधिकारियो से पुल निर्माण कार्यो का समय समय पर जायजा लेने को कहा और सभी पुलों का निर्माण निर्धारित समयसीमा में ही होना तय किया . इसमें किसी भी तरह की ढिलाई न करने की हिदायत दी .

Dushyant Choutala 1

बैठक शनिवार को गुरुग्राम के विश्राम ग्रह में बुलाई गयी थी जिसमे परियोजनाओं से सम्बंधित सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे | इसके अलावा सभी वरिष्ठ अधिकारियो को यह निर्देश भी दिए गए की परियोजना को शुरू करने से पहले परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति होनी चाहिए . उसी के अनुसार परियोजना को पूरा करने की अवधी भी निश्चित होनी चाहिए और उसी अवधी में कार्य समाप्त होना चाहिए |

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!