ODI WC 2023: क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, पिछला कप्तान नहीं संभालेगा टीम की कमान

स्पोर्ट्स डेस्क | साल 2023 में वनडे विश्व कप (ODI WC 2023) भारत में होने वाला है. इस विश्व में कुछ अलाग देखने को मिलेगा. इस बार मैदान में हर टीम नए कप्तान के साथ खेलती नजर आएगी. साल 2019 के विश्व कप में जो खिलाड़ी टीम के कप्तान थे वह इस बार टीम में बतौर कप्तान नहीं देखा जाएंगे. पिछले विश्व कप में इंडिया की कप्तानी विराट कोहली ने की थी लेकिन इस बार कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे.

rohit sharma

इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ही एकमात्र ऐसे कप्तान थे जो इस साल 2023 में होने वाले विश्व कप की कप्तानी करते नजर आते लेकिन हाल ही में चल रहे आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में वो चोट का शिकार हो गए. जिसके बाद, वह वनडे विश्व कप से बहार रहेंगे.

बता दें साल 2019 विश्व कप में केन विलियमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जिते थे. उन्होंने उस विश्व कप में कुल 578 रन बनाए थे. इस बार न्यूजीलैंड टीम केन विलियमसन की जगह टॉम लैथम को टीम की कमान सौंप सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने विलियमसन की गैरमौजूदगी में कई बार कप्तानी की है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

2019 विश्व कप में ये थे सभी टीमों के कप्तान

  • भारत- विराट कोहली
  • पाकिस्तान- सरफराज अहमद
  • न्यूज़ीलैंड- केन विलियमसन
  • साउथ अफ्रीका- फाफ डु प्लेसिस
  • श्रीलंका- दिमुथ करुणारत्ने
  • अफगानिस्तान- गुलबदीन नायब
  • ऑस्ट्रेलिया- ऑरोन फिंच
  • वेस्टइंडीज़- जेसन होल्डर
  • बांग्लादेश- मशरफे मुर्तजा

साल 2023 वनडे विश्व कप में ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम के कप्तान

  • भारत- रोहित शर्मा
  • पाकिस्तान- बाबार आजम
  • न्यूज़ीलैंड- चोटिल केन विलियमसन की जगह टॉम लाथम (रिप्लेसमेंट)
  • साउथ अफ्रीका- टेम्बा बावुमा
  • श्रीलंका- दासुन शनाका
  • अफगानिस्तान- हशमतुल्लाह शहीदी
  • ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस
  • वेस्टइंडीज- साई होप
  • बांग्लादेश- तमीम इकबाल टीम
Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts