आदित्य ठाकरे की नक़ल करना पड़ा भारी पुलिस ने लिया युवक को हिरासत में जाने

मुंबई I यू ट्यूबर और मॉडल साहिल चौधरी जो की मुंबई में ही रहते थे .लॉक डाउन के चलते अपने निवास स्थान फरीदाबाद सेक्टर -19 में रहने आ गए थे तब से यहीं अपने पिता के साथ रह रहे थे . अभी कुछ दिन पहले साहिल की एक वीडियो वायरल हुयी जिसमे वह आदित्य ठाकरे की नक़ल कर रहे हैं जिस पर किसी ने मुंबई में इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए साहिल चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी और मुंबई पुलिस उन्हें और उनके पिता को गिरफ्तार कर ले गयी.

Webp.net compress image 9

मीडिया जब इस खबर का पता लगाने साहिल चौधरी के निवास स्थान फरीदाबाद सेक्टर -19 पर गयी तो वहां कोई नहीं था सिर्फ एक किरायेदार महिला थी जिसने कुछ नहीं बताया . इसके बाद साहिल चौधरी के भाई धीरज चौधरी को भी फोन कर इस मामले के बारे में पूछने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने भी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया .

फरीदाबाद की पुलिस को तो इस मामले की जानकारी ही नहीं हैं . पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने कहा उन्हें भी इस बात की कोई जानकारी नहीं हैं और न ही मुंबई पुलिस से उनकी इस बारे में कोई बात हुई |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts