हरियाणा पुलिस अब होगी फुल एक्शन में, ईगल एप्प हुई लांच

फरीदाबाद | जिस तरह से बाज की नजर तेज होती है वह दूर से ही अपने शिकार को देख लेता है उसी तरह पुलिस ने भी अब अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक एप्प लेकर आ रही है . इस एप्प का नाम ईगल एप्प है जैसा की नाम से ही पता चल रहा है. अब अपराधियों की खैर नहीं है .

Police Photo

यह एप्प नवंबर में लांच होगा फिलहाल फरीदाबाद पुलिस इस पर ट्रायल कर रही है इस एप्प पर अपराधियों की फोटो के साथ साथ उनका नाम , पता , पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड सब आ जायेगा . सभी पुलिसकर्मियो को यह एप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड होगा . नाकों पर चैकिंग में यदि कोई व्यक्ति सन्देहासपद लगता है तो इस एप्प से उसके चेहरे को स्कैन कर उसकी सारी जानकारी निकाल सकते हैं .

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां

पुलिस अभी पकड़े जा रहे सभी अपराधियों का रिकॉर्ड इस एप्प में अपलोड करती जा रही है . फरीदाबाद के अलावा यूपी , पंजाब और राजस्थान पुलिस भी इस एप्प पर काम कर रही है .

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts