मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वापिस लिया 2 दिन पहले लिया यह महत्वपूर्ण फ़ैसला

पंचकूला । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में ट्वीट जारी करते हुए अपना 2 दिन पहले दिया गया फैसला वापस ले लिया गया है .गौरतलब है कि उन्होंने दीवाली के अवसर पर पटाखों के बेचने व खरीदने पर अंकुश लगाया था. जो कि प्रदूषण को देखते हुए एवं कोरोनावायरस की बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को देखते हुए लिया गया था, परंतु उन्होंने अभी ट्वीट करते हुए अपने फैसले में बदलाव किया है.

Haryana CM Press Conference

एवं बताया है कि दीवाली के अवसर पर 2 घंटे तक पटाखे बेचने व खरीदने की छूट रहेगी .हालांकि इसमें एनजीटी के सभी आदेशों की अनुपालना की जाएगी. एक ,दो अन्य राज्यों ने भी इस दौरान पटाखों पर नियंत्रित छूट दी है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

चिंताजनक बात यह है कि एकतरफ जहां प्रदूषण की मात्रा बहुत अधिक एवं कोरोना संक्रमण अनियंत्रित गति से बढ़ रहा है, ऐसे में यह फैसला कहीं फिर से मरीजों व बच्चों तथा वृद्धों के लिए खतरनाक साबित न हो.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts