हरियाणा में 3 नवंबर को होगी सरकारी छुट्टी, जारी हुआ नोटिफिकेशन

सोनीपत | हरियाणा सरकार ने बरोदा विधानसभा उपचुनाव के लिए आने वाली 3 नवंबर को मतदान के चलते सरकारी नौकरी करने वालों के लिए भी 3 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया के तहत ‘सार्वजनिक अवकाश’ किया है. साथ ही, सभी के लिए ‘अवकाश’ की घोषणा करने का फैसला लिया है. इस दौरान वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते है.

Women Vote

सरकारी तौर पर नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी देते हुए बताया गया कि हरियाणा सरकार के कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अनुसार अधिसूचित किया गया है. इसके अतिरिक्त, विधानसभा क्षेत्र में पडऩे वाले अन्य कारखानों और वाणिज्यिक स्थानों में भी अवकाश रहेगा. इस दौरान सभी नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते है. इस दिन एक बार सभी को सामन अधिकार मिलेगा और यह जानकरी नोटिफिकेशन जारी करके सरकार द्वारा सभी लोगो के बीच सांझा की गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts