Vastu Tips: रोजाना सोने से पहले करें यह 4 उपाय, माँ लक्ष्मी भर देगी खुशियों से झोली

ज्योतिष, Vastu Tips | वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि, सौभाग्य पाने के काफी उपाय है. इन उपायों का नियमित पालन करने से व्यक्ति वास्तु दोष और दरिद्रता से छुटकारा पा सकता है. वास्तु शास्त्र में देवी -देवताओं की पूजा करते समय कौन सी गलतियां हमें नहीं करनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा जिस भी घर में होती है, वहां लोगों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी रहता है.

Dhan Lakshmi

वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए विभिन्न तरह के पूजा-पाठ के उपाय बताए गए हैं. यदि आप चाहो तो रात को सोने से पहले भी इन उपायों को कर सकते हैं. इन छोटे -छोटे वास्तु उपायों को करने से आपके घर में सुख-शांति, सौभाग्य, खुशहाली के साथ-साथ धन का आगमन भी होगा.

इस प्रकार करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न  

मंदिर में जलाएं दीपक: रात को सोने से पहले मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं. माना जाता है कि रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी खुश होती है और उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहती है. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहती है. कभी भी मंदिर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए.

कपूर जलाएं: सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला ले और इसका धुआं बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में फैला दें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. कपूर के धुएं को बेडरूम में दिखाने से पति-पत्नी के बीच के झगड़े भी खत्म हो जाते हैं.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

सरसों के तेल का दीपक: रात को सोने से पहले ग्रहणी को दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. बता दे कि दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है. दीप जलाने से वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. यदि रात के समय दीपक जलाना संभव ना हो, तो आप शाम के समय दीपक जला सकते हैं.

मुख्य द्वार को रखे साफ: अधिकतर घरों में रात को सोने से पहले कुछ काम अधूरे छोड़ दिए जाते हैं कि वह सुबह कर लेंगे,  लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. हमेशा घर के मुख्य द्वार को साफ रखना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.