महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

महेंद्रगढ़ | हरियाणा सरकार राज्य में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव बड़कोदा- बड़गांव में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी दी है. इस परियोजना के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है. यह खेल स्टेडियम करीब 14 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर मिल सकेंगे.

Cricket Match

खेल स्टेडियम स्थल का निरीक्षण

इस स्टेडियम को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने खेल स्टेडियम वाली जगह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परियोजना की रूपरेखा,भूमि की स्थिति और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. इसके बाद, मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं जल्द उपलब्ध हो सके.

इस स्टेडियम में हर खेल के लिए अलग- अलग जगह को विकसित किया जाएगा. इसमें एथलेटिक्स ट्रैक, खेल मैदान और दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था शामिल है. खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

खिलाड़ियों को फायदा

पहले यह स्टेडियम नारनौल विधानसभा क्षेत्र में बनना था लेकिन जगह की कमी के चलते इसे अब बड़कोदा- बड़गांव में 14 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा. विधायक ओमप्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम को खेल स्टेडियम के लिए आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने भी इस स्टेडियम को लेकर उत्साह नजर आया. उनका मानना है कि स्टेडियम बनने से न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा, बल्कि गांव में खेलों को बढ़ावा मिलेगा. इससे अधिक से अधिक युवा पीढ़ी खेलों की तरफ प्रेरित होंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.