खुशी से झूम उठे किसान, इस दिन जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त

नई दिल्ली | अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. इस योजना की अब तक 15 किस्त जारी की जा चुकी है. काफी समय से किसान 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की जाएगी. इस खबर को सुनकर किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Kisan Money

इस दिन जारी होगी 16वीं किस्त

अगर आपने भी इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया है, तो अब आप यह सोच रहे होंगे कि आपको 16वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं. इसके लिए आप ऑनलाइन पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्ट चेक कर सकते है, जिससे आप यह पता कर सकते हैं कि आपको 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं. कई बार योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी भरने या फिर गलत बैंक अकाउंट नंबर भरने पर भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलता.

केवल इन्हीं किसानों को मिलेगा लाभ

पिछले काफी समय से केंद्र सरकार की तरफ से किसानों से ई- केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है, अगर अभी तक भी किसानों ने ई-  केवाईसी नहीं करवाई है, तो उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलने वाला. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की धनराशि सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाती है. यह राशि एक साथ ना मिलाकर 3 सामान किस्तों में 2- 2 हजार करके मिलती है.

यह भी पढ़े -  मियावाकी तकनीक से हरा- भरा बनेगा हरियाणा, 298 करोड़ से लगेंगे 20 लाख नए पौधे

पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है. आप पीएम किसान योजना संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर ईमेल आईडी पीएम kisan.ic.@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.