PM Kisan Yojana: कल जारी होगी PM किसान योजना की 16वीं किस्त, इस तरह चेक करें स्टेटस

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और उन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान- निधि योजना (PM Kisan Yojana) भी बनाई गई है. इस योजना के तहत, पात्र किसानों को सालभर में 6 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जा रही है. फिलहाल, किसान इस योजना के तहत 16वीं किस्त के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हुए थे. बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म होने में अब मात्र कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है.

Kisan Money

इस दिन जारी होगी किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान- निधि योजना के तहत किसानों को 16वीं किस्त का पैसा 28 फ़रवरी 2024 को जारी किया जाएगा. बता दें कि इस योजना के तहत, किसानों को सालाना 6 हजार रूपए की राशि तीन किश्तों में दी जाती है. केंद्र सरकार हर 4 महीने बाद एक किस्त जारी करती है, जिसमें 2 हजार रूपए सीधा किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना का फायदा 5 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होती है. यदि आपने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान- निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत आवेदन किया है तो आपको एक बार अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में जरूर चेक कर लेना चाहिए.

ऐसे चेक करें अपना नाम

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाना है.
  • अब आप वहां फार्मर कॉर्नर को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद, Beneficiary List को सेलेक्ट करें.
  • अब नया विंडो ओपन होगा. यहां आपको राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना है.
  • इसके बाद, Get Report पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी. यहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.