समर वेकेशन में बच्चों के साथ घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगह, ट्रिप बन जाएगी यादगार

नई दिल्ली | समर वेकेशन शुरू होते ही बच्चे घूमने- फिरने की जिद करते है. सब बच्चों को दोस्तों के साथ खेलने और नाना- नानी के घर जाने का इंतजार पूरे साल रहता है, लेकिन कई बच्चों को माता- पिता के साथ घूमना पसंद होता है. अगर आप भी इस समर वेकेशन में बच्चों के साथ किसी मजेदार और रोमांचक जगह का प्लान बना रहे है, तो ये 5 डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन हो सकती है, जहां जाकर बच्चे खूब आनंद लेगे. आइए जानते है इन जगहों के बारे में…

Travel Tour 1

ऋषिकेश

ऋषिकेश परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां शांति, आध्यात्मिकता और हल्के एडवेंचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है. यहां आप बच्चों के साथ नदी के किनारे कैंपिंग कर सकते है. इसके साथ जिपलाइनिंग का अनुभव भी ले सकते है. यह जगह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है.

जैसलमेर (राजस्थान)

रेगिस्तान, सुनहरे किले और रंग- बिरंगी संस्कृति वाला जैसलमेर बच्चों के लिए किसी एडवेंचर मूवी जैसा अनुभव देता है. यहां आपको रेगिस्तान में ऊंट सफारी, डेजर्ट कैंपिंग, जैसलमेर किले की सैर और लोक संगीत एवं डांस का आनंद ले सकते है. बच्चों को यहां का रेगिस्तानी माहौल बहुत पसंद आता है.

मनाली और सोलांग वैली (हिमाचल प्रदेश)

गर्मियों में ठंडी वादियों का मजा लेना है तो मनाली और सोलांग वैली बेहतर ऑप्शन है. गर्मियों में ये जगह हरी घास से कवर हो जाती है और सर्दियों में बर्फ से ढक जाती है. यहां बजोरबिंग, एटीवी राइड, जार्बिंग, केबल कार और पैराग्लाइडिंग बच्चों को काफी पसंद आते है. यह जगह फैमिली ट्रिप के लिए अच्छी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR की इन सड़कों पर दुर्घटना में तुरंत मिलेगी मदद, NHAI स्थापित करेगा VIDS

अडमान आइलैंड

अगर आपके बच्चे समुद्र और वॉटर एक्टिविटीज पसंद करते है, तो अंडमान उनके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. बच्चे यहां सी वॉक का अनुभव ले सकते है. हैवलॉक आइलैंड के क्रिस्टल- क्लियर पानी में स्नोर्कलिंग करना और रात में कयाक टूर पर जाकर बायोल्यूमिनेंट प्लैंकटन को रात्रि में चमकते हुए देखना बच्चों को खूब पसंद है.

जिम कार्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड)

अगर बच्चों को जानवर और जंगल पसंद है, तो जिम कार्बेट नेशनल पार्क बेस्ट जगह है. यहां आपको जंगल सफारी, बंगाल टाइगर देखने का मौका, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में ठहरना और कोसी नदी के झूलते पुलों पर घूमना जैसे कई बेहतरीन ऑप्शन मिलते है. यहां बच्चों को असली जंगल एडवेंचर का मजा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.