फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार की तरफ से अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. पिछले काफी समय से चाहे केंद्रीय कर्मचारी हो या फिर पेंशनर दोनों ही 8वे वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इससे जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

8वे वेतन आयोग से जुड़ी हुई बड़ी अपडेट
सातवें वेतन आयोग ने लगभग 196 अलाउंस को रिव्यू किया था इसमें कई भत्ते एक जैसे ही निकले, परंतु इनका इस्तेमाल कम था. इसके बाद आयोग की तरफ से इन भत्तो को कम करने की सिफारिश की गई थी. आयोग की तरफ से इसी दिशा में कोई बड़ा फैसला लिया गया जिसके तहत 52 भत्तो को खत्म करके और 36 भत्तो को दूसरों में शामिल किया गया था.
किए जा सकते हैं महत्वपूर्ण बदलाव
एक जैसे भत्तो को शामिल करके सैलेरी स्ट्रक्चर को पहले से और भी आसान बनाया जाएगा. अबकी बार बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिससे कि छोटे भत्तो को हटाया जा सके. आठवें वेतन आयोग में अगर भत्तो को कम किया जाता है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि कर्मचारियों की कुल इनकम घट जाएगी. आमतौर पर सरकार की तरफ से सैलेरी स्ट्रक्चर प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है. अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है.
जल्द ही आठवे वेतन आयोग से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी भी सामने आ जाएगी. कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से कई बड़ी उम्मीदें हैं इनमें मिनिमम बेसिक पे 34,500 रुपए से बढ़ाकर 41,000 रुपए तक हो सकता है. कुछ भत्ते जैसे स्पेशल ड्यूटी अलाउंस, रीजनल भत्ता आदि को भी हटाए जा सकता हैं. इसी के साथ DA HRA और TA में बढ़ोतरी हो सकती है. महंगाई दर और इंफ्लेशन को ध्यान में रखकर इसमें भी संशोधन किया जा सकता है. पेंशन सिस्टम में भी सुधार हो सकता है. समय पर भुगतान और ऑटोमैटिक समायोजन का नया सिस्टम लागू किया जा सकता है.