दिल्ली में महंगा हुआ ऑटो और टैक्सी में सफर करना, इतने रूपये बढ़ाया गया किराया

नई दिल्ली | जल्द ही दिल्ली में ऑटो और टैक्सी के किराए में बदलाव किया जा रहा है. बता दें कि ऑटो के लिए प्रति किलोमीटर पर किराए में डेढ़ रुपए और टैक्सियों के लिए बेस फेयर में 15 रूपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है. इस पर अधिकारियों ने कहा कि किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी गई है. अब अगली बैठक में उसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जाएगा.

AUTO

दिल्ली में ऑटो में सफर करना हुआ महंगा 

वही परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से किराया बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है. वही अधिकारी कह रहे हैं कि सीएनजी के दामों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है,जिस वजह से किराया बढ़ाने की आवश्यकता है. वहीं सरकार ने अप्रैल में 13 सदस्यों की किराया संशोधन समिति बनाई थी. इस समिति में तिपहिया वाहनों के लिए किराए में प्रति किलोमीटर 1 रूपये की बढ़ोतरी और टैक्सी में 60% तक बढ़ोतरी की सिफारिश की गई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

इस प्रकार होगा ऑटो और टैक्सी का किराया  

अधिकारियों ने आगे कहा कि ऑटो रिक्शा के लिए मीटर डाउन शुल्क पहले 25 रूपये बेस फेयर से बढ़ाकर 30 रूपये कर दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रति किलोमीटर 9.5 रूपये के बजाए 11 रूपये किराया कर दिया जाए. इसी प्रकार से टैक्सियों के लिए मीटर डाउन शुल्क अब 25 रूपये के बजाय 40 रूपये कर दिया जाएगा. वही AC टैक्सियों के लिए अब आपको प्रति किलोमीटर 14 रूपये की जगह 17 रूपये देने होंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.