फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | जनवरी महीना खत्म होने में सिर्फ दो दिन शेष है. उसके बाद फरवरी महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक मे जाने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक यह सूचना है. हम आपको बताएंगे कि फरवरी में बैंक किस – किस तारीख की बंद रहने वाले है. हम आपको बता दें कि बैकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाती है. बैंकों की छुट्टियां कब और कितने दिन होगी, ये सब RBI निर्धारित करता है.

Bank Holidays

ऐसे में यदि आप भी बैंक में जाने का प्लान कर रहे है या आप खुद बैंक में है और छुट्टियां में घूमने का प्लान बना रहे है, तो आइए हम आपको बैंक की छुट्टियों की लिस्ट दिखाते है…

फरवरी की छुट्टियों की लिस्ट

तारीख दिन कारण कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
1 फरवरी रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरा देश
8 फरवरी रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरा देश
14 फरवरी दूसरा शनिवार साप्ताहिक छुट्टी पूरा देश
15 फरवरी रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरा देश
18 फरवरी बुधवार लोसर सिक्किम
19 फरवरी गुरुवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी शुक्रवार राज्य दिवस / राज्यत्व दिवस अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम
22 फरवरी रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरा देश
28 फरवरी चौथा शनिवार साप्ताहिक छुट्टी पूरा देश
यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

RBI ने जारी की लिस्ट

इस महीने बैंक कर्मचारियों की मौज रहने वाली है. दरअसल, RBI द्वारा इतनी सारी छूट्टियों के कारण इम्पॉई अपने फैमिली, फ्रेंड्स, माता-पिता और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति के कुछ पल भी मानो जन्नत जैसा ही होता है. ऐसे में यह दिवस इन सभी के लिए बहुत ही खास साबित हो सकता है. वहीं, ग्राहकों के लिए यह थोड़ी परेशानी वाली खबर जरूर है, लेकिन डिजिटल के इस युग में यदि आपको फोन में UPI वगैरा चलाना आता है तो कोई परेशानी नहीं होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.