जनवरी और फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखे हॉलिडे लिस्ट

नई दिल्ली, Bank Holiday Update | कल से नए साल की शुरुआत हो जाएगी. अगर आपको भी जनवरी महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको जनवरी- फरवरी महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस बारे में जानकारी देने वाले हैं.कई बार हम घर से बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम करने के लिए निकलते हैं, लेकिन जब बैंक पहुंचते हैं तो वहां पर ताला लगा हुआ मिलता है.इससे हमारा टाइम भी खराब हो जाता है.

Bank Holidays

बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

अगर आप भी जनवरी और फरवरी महीने में बैंक जा रहे है तो आप एक बार होलीडे लिस्ट अवश्य चेक कर ले, उसके बाद ही घर से निकले. आरबीआई की तरफ से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. जनवरी महीने में सभी रविवार दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा भी अनेक कुछ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

इसी प्रकार फरवरी महीने में भी 7 से 8 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से है, ऐसे में जरूरी नहीं है कि पूरे देश में उस दिन बैंक बंद हो.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

जनवरी- फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख राज्य अवसर / कारण
1 जनवरी तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश बैंक बंद
2 जनवरी मिजोरम, केरल न्यू ईयर
3 जनवरी उत्तर प्रदेश हजरत अली जन्मदिन
12 जनवरी पश्चिम बंगाल स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी गुजरात, उड़ीसा, असम आदि मकर संक्रांति और बिहू
15 जनवरी तमिलनाडु मकर संक्रांति
16 जनवरी तमिलनाडु तिरुवनलूर दिवस
17 जनवरी तमिलनाडु उजावर तिरुवल्लुवर दिवस
23 जनवरी त्रिपुरा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी पूरा भारत गणतंत्र दिवस (बैंक बंद)
18 फरवरी लोसर
19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.