HDFC बैंक के खाता धारकों के लिए बड़ी खबर, FD कराने पर अब मिलेगा कम ब्याज

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक माने जाने वाले HDFC बैंक ने भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी है. अब 1 साल के लिए एफडी करवाने पर सामान्य नागरिकों को 6.50% की दर से ब्याज दिया जाएगा. इसी क्रम में 2 साल की एफडी पर सालाना 6.70%, 3 साल की एफडी पर 6.55% और 5 साल की एफडी पर 6.30% ब्याज दिया जाएगा. अगर कोई वरिष्ठ नागरिक है, तो उन्हें बैंक द्वारा 7.35% तक का ब्याज दिया जाएगा.

HDFC Bank

RBI ने भी की कटौती

इससे पहले आरबीआई द्वारा इसी महीने में अपनी एफडी की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की गई थी. बैंक अब 1 साल की एफडी पर 6.50% ब्याज दे रहा है. 16 मई 2025 से यह नई ब्याज दरें प्रभावी हो चुकी हैं. पिछले महीने बैंक द्वारा 15 अप्रैल को भी ब्याज दरों में कटौती की गई थी.

केनरा बैंक ने भी घटाई ब्याज दरें

दूसरी तरफ केनरा बैंक द्वारा भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की गई है. अब 1 साल के लिए एफडी करवाने पर सामान्य नागरिकों को 6.85% की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, 2 साल की एफडी पर 6.90%, 3 साल की एफडी पर 7.00% और 5 साल की एफडी पर 6.70% ब्याज दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

देखें दरें

अवधि नई ब्याज दर (%) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (%)
7-29 दिन 3.00 3.50
30 – 45 दिन 3.50 3.50
46 दिन – 6 महीने 4.50 5.00
6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक 5.75 6.25
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम 6.00 6.50
1 साल से 15 महीने से कम 6.50 7.00
15 महीने से 21 महीने से कम 6.85 7.35
21 महीने 3 साल तक 6.70 7.20
3 साल 1 दिन से 5 साल तक 6.65 7.15
5 साल 1 दिन 10 साल 6.40 6.90
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts