दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे, CM रेखा गुप्ता जनता के सामने रखेंगी काम का रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली | मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर 10 साल तक काबिज रहे. उसके बाद, जनता ने सत्ता परिवर्तन का मूड बनाया और राजधानी दिल्ली की सत्ता की बागडोर BJP प्रत्याशी रेखा गुप्ता के हाथों सौंप दी. जब से वह मुख्यमंत्री बनी हैं, तब से वह एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं और लोगों के हित में अनेकों कार्य कर रही हैं. भाजपा सरकार ने पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं.

Rekha Gupta

अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखने वाली हैं. इसे लेकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान वह बताएंगी कि सरकार ने बीते 100 दिनों के दौरान क्या- क्या किया है.

अनुपम खेर भी रहेंगे मौजूद

इस अवसर पर प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मौजूद रहेंगे. इस दौरान उनके और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच इंटरेक्शन भी होगा, जहां मुख्यमंत्री 100 दिन के दौरान हुए कामकाज के बारे में जानकारी देंगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी की सेवा करने का मौका सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संकल्प है. उन्होंने कहा कि अपने 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान जो भी वादे किए थे, उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में प्रभावी काम किया गया है.

इन मुद्दों को दी प्राथमिकता

हमारी प्राथमिकता स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई- गवर्नेंस पर रही है. हमने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ विजन से ही यह सब संभव किया है. जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. भविष्य में भी राजधानी के विकास की रफ्तार का पहिया नहीं थमेगा. राजधानी अब सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ती रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts