25 सितंबर तक फ्री में बुक करें एयर एशिया की टिकट, दुनिया घूमने का मिलेगा मौका

नई दिल्ली | हर शख्स की चाहत होती है कि वह जिंदगी में ज्यादा बार तो नहीं, पर एक बार तो हवाई जहाज के सफर का आनंद जरुर लें. खर्च ज्यादा होने की वजह से हर किसी की यह चाहत पूरी नहीं हो पाती है लेकिन एक एयर कंपनी बिना किसी खर्च के आपकी इस चाहत को पूरा कर सकती हैं. बता दें कि घरेलू एयरलाइंस एयर एशिया ऐसा शानदार ऑफर लेकर आई है,जिसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

Air Asia Aeroplane

50 लाख फ्री सीटों का ऑफर

एयर एशिया कंपनी इस शानदार ऑफर के तहत 50 लाख फ्री सीटों की टिकटों की बिक्री कर रही है. इसके लिए 19 सितंबर से बिक्री शुरू हो चुकी है और यह ऑफर 25 सितंबर तक चलेगा. अगर आप इस ऑफर में फ्री टिकट की बुकिंग करवाते हैं तो अगले साल 1 जनवरी 2023 से 28 अक्टूबर 2023 के बीच यात्रा कर सकेंगे.

देश- विदेश की कर सकते हैं सैर

इस ऑफर के तहत आपको देश के कई शहरों के साथ विदेशी जगहों पर भी यात्रा करने का अवसर मिलेगा. इन अंतरराष्ट्रीय रुटों के लिए भी आपको फ्री टिकट मिलेगा. इनमें थाईलैंड के शहर बैंकॉक, क्राबी, फुकेत, ​​न्हा ट्रांग, लुआंग प्राबांग, नकोर्न, नकोर्न श्रीथमरत, मांडले, नोम पेन्ह और पिनांग भी शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

ऐसे करवाएं सीट की बुकिंग

अगर आप भी एयर एशिया के इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो कंपनी के ऐप पर जाकर सीट बुक करवा सकते हैं. इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ‘Flights’ आइकन पर क्लिक करें और अपने पसंदीदा शहर के लिए सीट बुक कर सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इस फ्री टिकट को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर नहीं कर सकते और साथ ही इसे नियत अवधि के अंदर हर हालत में इस्तेमाल करना होगा.

एयर एशिया (Air Asia) के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर कैरन चैन ने कहा, हमने अपने बहुत से पसंदीदा मार्गों को फिर से शुरू कर दिया है. हम फ्री सीट्स कैंपने में बढ़-चढ़कर योगदान करने के लिए अपने यात्रियों का धन्यवाद करते हैं. इसीलिए हमने 50 लाख सीटों का फ्री कैंपेन शुरू किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.