नई दिल्ली | केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से नए साल से पहले ही देश की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया गया है. आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. अब सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में बेटियों को पहले से ज्यादा रिटर्न मिलने वाला है. इसी संबंध में सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि जनवरी से लेकर मार्च 2024 तक की तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की अपडेटेड ब्याज दरों में परिवर्तन किया गया है. सरकार की तरफ से इस बार सिर्फ सुकन्या और तीन साल की एफडी की ब्याज दरों में ही बदलाव किया गया है.
अब इन योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
इस ऐलान के बाद सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और सुकन्या योजना में अब आपको ज्यादा ब्याज मिलने वाला है. सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्मॉल सेविंग स्कीम में सिर्फ दो योजनाओं की ब्याज दरों में ही परिवर्तन किया गया है. इसके अलावा, किसी भी योजना में ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया है.
आंकड़ों के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में 0.20% का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इस योजना की ब्याज दरे बढ़कर 8.2% हो गई है. इसका मतलब यह है कि स्मॉल सेविंग स्कीम रिटर्न देने के मामले में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के बराबर पर आकर खड़ी हो गई है.
ब्याज दरों मे किया गया बदलाव
वहीं, दूसरी ओर 3 साल की एफडी की ब्याज दरों में भी वृद्धि करने का फैसला लिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इस एफडी में ब्याज दरों में 0.10% तक का इजाफा किया गया है. अब पोस्ट ऑफिस की 3 साल की FD पर निवेशको को 7.1% तक का रिटर्न मिलेगा. आने वाली तिमाही में 1 साल की एफडी पर 6.9% , 2 साल की एफडी पर 7%, और 5 साल की एफडी पर 7.5% का रिटर्न मिलने वाला है.
