PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में जल्द आएगी 14वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चैक करें अपना नाम

नई दिल्ली, PM Kisan Yojana | केंद्र तथा राज्य सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की स्कीम बनाती है. इन स्कीम के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. कई बार किसान खेती करते समय कई परेशानियों का सामना करते हैं, ऐसे में वे कर्ज लेते हैं जिससे कर्ज के दबाव में भी दब जाते हैं. किसानों को कर्ज के दबाव से निकालने के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना चलाई है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना में किसानों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं. यह रकम किस्तों में दी जाती है.

PM Kisan Yojana

हर साल सरकार तीन किश्त जारी करती है, जिसमें ₹2,000 दिए जाते हैं. ये किस्त किसानों के अकाउंट में आती है. इसके लिए किसानों को किसी भी लाइन में नहीं लगना पड़ता. इस योजना से किसानों को बहुत फायदा मिलता है. अभी तक सरकार ने इसकी 13 किश्त जारी कर दी है. सरकार जल्द ही 14वीं किस्त भी जारी करेगी.

PM किसान की 14 वीं किस्त

इस महीने के आखिर तक सरकार 14वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है, हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. अगर किसी किसान को 13वीं किस्त नहीं मिली है तो वह जल्द ही अपना वेरिफिकेशन करवा लें. उन्हें 14वीं किस्त के साथ ही तेरहवीं किस्त भी मिल जाएगी. ऐसे में किसानों के अकाउंट में एक बार में ₹4000 आ जाएंगे. इस योजना में किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने ई-केवाईसी के साथ भू-सत्यापन भी करवाया हुआ है. जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं करवाया है तो वे इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

लिस्ट में चैक करें नाम

आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं इसके लिए आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको होम पेज पर फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करना पड़ेगा. इसके बाद आप जैसे ही बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करते हैं तो वैसे ही पता चल जाएगा कि आपको इस योजना का फायदा मिलेगा या नहीं.

बता दें आप इस योजना का स्टेटस टोल फ्री नंबर 155261 पर कॉल करके भी जान सकते हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में किस्त के पैसे आएँगे या नहीं. अगर आप का नाम नहीं होता है तो आपको केवाईसी प्रोसेस को पूरा करना हो चाहिए.