केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने 2022- 23 के लिए EPFO पर बढ़ाई ब्याज दर

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से बड़ा तोहफा दिया है. मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPFO) के तहत, जमा पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने की मंजूरी दे दी है. इससे केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा.

EPFO

आधिकारिक आदेश जारी कर दी सूचना

दरअसल, सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ ने 28 मार्च 2023 को अपने 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2022- 23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था. इससे कर्मचारियों में खूशी का माहौल है. हालांकि, कुछ कर्मचारी पटाखे फोड़कर भी खुशियां मना रहे हैं.

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, ईपीएफओ ने दायर कार्यालयों को 2022- 23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है.

जल्द शुरू होगी ब्याज जमा करने की प्रक्रिया

यह आदेश इस साल मार्च में ईपीएफओ ट्रस्टियों द्वारा अनुमोदित ईपीएफ ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया. अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे.

घटाकर की थी चार दशक के निचले स्तर पर

मार्च 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2021- 22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को 2020- 21 के 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत कर दिया था. यह 1977- 78 के बाद से सबसे कम था जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts