बैंक में जाने से पहले ध्यान से चेक कर लें यह लिस्ट, जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली | जुलाई का नया महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में यदि आपको भविष्य में कभी बैंक जाने की जरूरत पड़े, तो आज की खबर को जरूर पढ़ लें, क्योंकि अबकी बार जुलाई के महीने में काफी ज्यादा छुट्टियां हैं जिनमें बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. इनमें से कुछ छुट्टियां वीकेंड की हैं. कुछ अलग- अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के कारण हैं. इस दौरान कैश जमा करवाना, पासबुक अपडेट करना, लॉकर एक्सेस करना या केवाईसी अपडेट से संबंधित अनेक सर्विसेज बंद रहेंगी.

Bank Image

13 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई द्वारा जारी की गई जुलाई बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं. यहां समझने वाली बात यह है कि हर राज्य में छुट्टियां एक समान नहीं होतीं, इसलिए जरूरी है कि आप अपने राज्य और शहर के हिसाब से बैंक लिस्ट को ध्यान से देख लें. हर सप्ताह रविवार के दिन बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक सेवाएं बंद रहती हैं.

नेट बैंकिंग और UPI सेवा रहेगी जारी

इस महीने 6 जुलाई, 13 जुलाई, 20 जुलाई और 27 जुलाई को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी. वहीं, 12 जुलाई को दूसरा शनिवार और 26 जुलाई को चौथा शनिवार है, जिस कारण इन दिनों भी बैंक बंद रहेंगे. छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और UPI के जरिए ज्यादातर सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा. NEFT और RTGS जैसी कुछ ट्रांजैक्शन में समय लग सकता है.

यह भी पढ़े -  जहां रोज होते हैं झगड़े वहीं मुंबई लोकल में दिखी इंसानियत; इंटरनेट हुआ भावुक; देखें Video

इन दिनों की रहेगी छुट्टी

डेट दिन कारण
3 जुलाई गुरुवार खारची पूजा के अवसर पर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक बंद रहेंगे
3 जुलाई शनिवार गुरु हरगोबिंद जी की जयंती के चलते जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी
14 जुलाई सोमवार मेघालय के शिलॉन्ग में बेह देइनखलाम पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे
16 जुलाई बुधवार यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर एक बार फिर शिलॉन्ग (मेघालय) में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी
17 जुलाई गुरुवार यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर एक बार फिर शिलॉन्ग (मेघालय) में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी
19 जुलाई शनिवार त्रिपुरा के अगरतला में केर पूजा मनाए जाने के कारण बैंक बंद रहेंगे
28 जुलाई सोमवार द्रुकपा त्शे-जी पर्व पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंकिंग सेवाएं नहीं चलेंगी
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts