दिवाली पर आएगी DDA की पेंटहाउस स्कीम, नए फ्लैट्स को लेकर यहाँ जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली | DDA ने अपनी पिछली कई स्कीम्स की हालत देखी है और ऐसे में वह नए फ्लैट्स वाली स्कीम को जल्दी लाने से परहेज़ करता नजर आ रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल डीडीए की प्राथमिकता बचे हुए फ्लैटों को बेचना रहेगी. बता दें कि डीडीए को 2014 की स्कीम के बाद कोई खास रिस्पांस नहीं मिला है और अगस्त 2022 तक डीडीए के 15,500 फ्लैट्स तैयार थे लेकिन कोई इन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है.

flat

वहीं, पुराने फ्लैट्स की बिक्री के लिए डीडीए द्वारा नियमों में भी बदलाव किया गया था और पहले आओ- पहले पाओ के तहत काफी फ्लैट्स बिके भी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पेंटहाउस के लिए लोग करीब चार साल से इंतजार में बैठे हुए हैं.

पेंटहाउस का इंतजार होगा खत्म

इस बीच लंबे समय से पेंटहाउस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. डीडीए पेंटहाउस वाली स्कीम दिवाली के आसपास लाने की तैयारी कर रही है. द्वारका में डीडीए के पेंटहाउस का निर्माण कार्य जोरों पर है. हालांकि, कोरोना काल की वजह से इस काम में बाधा पहुंची थी लेकिन अब यह काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

DDA के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर- 19 में पेंटहाउस और सुपर एचआईजी फ्लैट तैयार हो रहे हैं और तैयार होने के बाद ही पेंटहाउस की कीमत का आकलन किया जाएगा. अभी कीमतें निर्धारित नहीं हुई है. यह फ्लैट ग्रीन बिल्डिंग के तहत तैयार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि डीडीए पहली बार पेंटहाउस स्कीम लेकर आ रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

द्वारका की सोसायटियों को बदबू से मिलेगी राहत

डीडीए अधिकारी ने बताया कि द्वारका के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाले बरसाती नालों में अब सीवर का गंदा पानी नहीं डाला जाएगा. इसके लिए नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है और इसी पाइपलाइन से होते हुए सीवर का गंदा पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में जाएगा.

उन्होंने बताया कि गंदे पानी को प्लांट में ट्रीट कर सिंचाई आदि के कामों में इस्तेमाल किया जाएगा जबकि बचे हुए पानी को यमुना नदी का बहाव बढ़ाने के लिए नजफगढ़ ड्रेन में डाला जाएगा. इससे द्वारका की सोसायटियों को गंदे पानी की बदबू से निजात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.