नई दिल्ली | खाटूश्यामजी मंदिर में श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं के लिए दर्शन कुछ समय के लिए बंद रहेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.) खाटूश्यामजी की ओर से भक्तों को इस संबंध में सूचना जारी की गई है. मंदिर कमेटी के अनुसार 09.09.2026 (बुधवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा- पूजा आयोजित की जाएगी. इसके चलते 08.09.2026 की रात 10 बजे से 10.09.2026 की सुबह 4:30 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे.
श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान मंदिर पहुंचने से बचें. दर्शन के लिए भक्त 10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे के बाद मंदिर पहुंच सकते हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें और विशेष सेवा-पूजा के दौरान जारी निर्देशों का पालन करें.
सहयोग की अपील
मंदिर कमेटी की ओर से जारी सूचना में सभी श्याम भक्तों से कहा गया है कि वे दर्शन बंद रहने की अवधि का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. इससे मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को भी सुविधा होगी.
दर्शन बंद रहने का समय
- शुरुआत: 8 सितंबर 2026, रात 10:00 बजे
- दर्शन पुनः शुरू: 10 सितंबर 2026, सुबह 4:30 बजे
- कारण: श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा
- स्थान: श्री श्याम मंदिर, खाटूश्यामजी, सीकर
