दिल्ली में व्यापार करना आसान, बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए तक लोन देगी सरकार

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां अब छोटे कारोबारी बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए तक लोन ले सकते है. दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइसेस (CGTMSE) के साथ दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम के लिए समझौता ज्ञापन ( MOU) पर हस्ताक्षर का दिए है.

Loan

दिल्ली में व्यापार करना आसान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम के अनुसार लोन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और संस्था दोनों मिलकर उठाएगी. जब कोई कारोबारी लोन लेगा तो उसका 75 से 90% हिस्सा CGTMSE उठाएगी बाकी का हिस्सा दिल्ली सरकार अपनी तरफ से सुनिश्चित करेगी. इसके अलावा, लोन पर सरकार की गारंटी 95% होगी और बैंकों का जोखिम 5% तक रहेगा. इससे बैंक बिना किसी परेशानी के कारोबारियों को लोन दे देंगे.

महिलाओं को प्राथमिकता

दिल्ली सरकार की इस पहल से छोटे कारोबारियों की वित्तीय सहायता होगी और उन्हें लोन लेने में भी आसानी होगी. मुख्यमंत्री के कहा कि शुरु में लोन सिर्फ 1 लाख लोगों तक सहायता पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा. इसके बाद, लाभार्थियों की संख्या पर रोकथाम नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के हजारों कर्मचारियों की बढ़ेगी तनख्वाह, MCD ने शुरू की तैयारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि हमारी सरकार की इस योजना से महिलाओं को भी विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा. महिलाएं बिना किसी जोखिम के अपना कारोबार शुरू कर सकती है. यह योजना दिल्ली की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए राजधानी की बीजेपी सरकार निरंतर नए प्रयास कर रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.