Travel Guide: नए साल पर विदेश में घूमने का सपना अब होगा पूरा, कम बजट का भी नहीं कोई लोचा; देखें ये 5 बजट फ्रेंडली कंट्रीज

नई दिल्ली, Travel Guide | आजकल सर्दियों का मौसम चल रहा है. ऐसे में स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां भी हो जाती है. जैसे ही छुट्टियों का जिक्र आता है, तो हमारे भारतीय परिवार बाहर घूमने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं, लेकिन इस प्लानिंग के आगे बजट की समस्या आ जाती है. अगर आपका मन भी अबकी बार छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का है और आपको भी ऐसी कोई दिक्कत आ रही है, तो टेंशन ना लीजिए. आज हम आपको 5 ऐसी बजट फ्रेंडली कंट्रीज की जानकारी देंगे, जहां आप सस्ते में घूमने फिरना कर सकते हैं.

Travel

श्री लंका

इस लिस्ट में हमने सबसे पहले श्रीलंका को रखा है. इसे आइसलैंड ऑफ जेम्स भी कहा जाता है. यह भारत के काफी करीब स्थित है. यहाँ के बीचीज़, प्राचीन मंदिर, संस्कृति और सुकून देने वाली हरियाली लोगों का मन मोह लेती है. कोलंबो, कैंडी और गॉल जैसे शहर आपके जेहन पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं. इसके अलावा, एला रॉक, सिगिरिया रॉक और याला नेशनल पार्क पर भी आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. यहाँ पर घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.

थाईलैंड

इस लिस्ट पर दूसरे नंबर पर थाईलैंड आता है. यह भी भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है. फुकेट, बैंकॉक और पटाया जैसे टूरिस्ट प्लेस आपके नए साल को यादगार बना देंगे. यहाँ का स्ट्रीट फूड, नाइट मार्केट और बीच पार्टी आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान करेंगे. अगर आप भारत से थाईलैंड जाना चाहें, तो विजा ऑन अराइवल भी आपको आसानी से मिल जाता है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

भूटान

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पास स्थित भूटान आता है. इस “लैंड ऑफ हैप्पीनेस” कहते हैं. यहाँ की शांति और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. भारत के नागरिकों को यहाँ वीजा की भी आवश्यकता नहीं पड़ती. इससे आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता. थिम्फू, पारो और पुनाखा जैसी जगह पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं. यहाँ के लॉकल फूड्स और बजट गेस्ट हाउस में आप कम पैसे में भी अपना काम चला पाएंगे.

वियतनाम

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वियतनाम आता है. हिस्ट्री, आर्ट और कल्चर में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. यहाँ के लोकल फूड और कम खर्च वाली ट्रांसपोर्ट सर्विस घुमक्कड़ लोगों के बीच काफी पसंद हैं. हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और हा लॉन्ग बे जैसे डेस्टिनेशन आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे.

इंडोनेशिया

पांचवें नंबर पर इंडोनेशिया है. यहाँ के बीचेज, मंदिर और वॉटरफॉल्स आपको वहीं का हो जाने के लिए मजबूर करके रख देंगे. बाली पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का अपना ही लुत्फ होता है. बजट रिजॉर्ट्स, होमस्टे और लोकल फूड हर लिहाज से यह बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts