नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब एटीएम से भी निकल सकेंगे PF खाते का पैसा

नई दिल्ली | प्रोविडेंट फंड (PF) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने PF निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने को लेकर मोदी सरकार की तैयारियों का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मार्च 2026 से पहले PF को UPI से लिंक करने की योजना पर काम चल रहा है, जिसके बाद कर्मचारी एटीएम से भी अपना PF निकाल सकेंगे.

UPI ATM 1

PF निकालना होगा आसान

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि PF कर्मचारी की मेहनत का पैसा हैं, जो उसकी सैलरी से कटकर जमा होता है. वर्तमान में पीएफ निकालने की प्रकिया इतना मुश्किल है कि लोग फॉर्म भरते- भरते ही थक जाते हैं. उन्होंने बताया कि पहले पीएफ निकालने के लिए कई तरह के फॉर्म और कॉलम भरने पड़ते थे, लेकिन सरकार ने अब इसी परेशानी को दूर करने के लिए धीरे- धीरे नियमों में बदलाव किया है. अब 75% तक पीएफ का पैसा बिना किसी वजह के निकाला जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  टिकट की मारामारी के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, नवंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

श्रम मंत्री ने बताया कि PF में 25% राशि इसलिए छोड़ी गई, ताकि कर्मचारियों की नौकरी की निरंतरता बनी रहे. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई कर्मचारी 7 महीने काम करने के बाद नौकरी छोड़ता है. पूरा पीएफ निकाल लेता है, तो उसकी पीएफ कंटिन्यूटी टूट जाती है. पेंशन के लिए लगातार 10 साल की नौकरी की जरूरत होती है. ऐसे में 25% राशि जमा रहने से कर्मचारियों को नई नौकरी मिलने तक सुरक्षा मिलती है. वह पेंशन के लिए पात्र बना रह सकता है.

ATM- UPI से ऐसे निकालें पैसा

उन्होंने बताया कि पीएफ खाते को बैंक अकाउंट, आधार कार्ड और यूएन से पहले ही जोड़ा जा चुका है. अब डेबिट कार्ड और एटीएम में पीएफ फंक्शनैलिटी जोड़ दी जाएगी, जिससे जरूरत पड़ने पर कर्मचारी कभी भी अपने पीएफ का 75% पैसा निकाल सकेंगे. पीएफ को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर सरकार लोगों को कागजी झंझट से मुक्ति दिलाना चाहती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.