मई- जून में लॉन्च के लिए तैयार EPFO 3.0, एटीएम से निकासी सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लाने जा रहा है. EPFO वर्जन 3.0 मई या जून 2025 तक लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ऑटो- क्लेम सेटलमेंट, डिजिटल करेक्शन और एटीएम के माध्यम से फंड निकासी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में इस विषय में जानकारी दी थी.​

EPFO

लंबे फॉर्म से मिलेगा छुटकारा

EPFO 3.0 के तहत, उपभोक्ताओं को लंबी चौड़ी फॉर्म प्रक्रिया से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा. यदि किसी को दावा करना है या कोई करेक्शन करवाना है, तो फिजिकल विजिट की आवश्यकता भी नहीं होगी. डिजिटल माध्यम को अपनाकर इस प्रक्रिया को काफी सरल बनाया जाएगा.​

OTP से होगा खाता अपडेट

अब कर्मचारी अपनी EPFO खाते और संबंधित बैंक पेंशन मैंडेट को ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से अपडेट करवा सकेंगे. इसके अलावा, पेंशन की स्थिति को ट्रैक करने और राशि निकालने के काम भी आसानी से हो पाएंगे.​

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का होगा एकीकरण

नए बदलावों के तहत, अब अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और श्रमिक जन धन योजना का एकीकरण किया जा सकता है. इससे पेंशन कवरेज के दायरे को मजबूती मिलेगी. वहीं, जो कर्मचारी ESIC के तहत आएंगे, उन्हें आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जाएगी.​

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

ESI के तहत होंगे चैरिटी रन अस्पताल

अब उन निजी अस्पतालों को ESIC के दायरे में लाया जाएगा, जो चैरिटी द्वारा संचालित होंगे. इससे 18 करोड़ लोगों को मिलने वाली मुफ्त इलाज सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा. वर्तमान में ESIC के अंतर्गत 165 अस्पताल, 1500 से ज्यादा डिस्पेंसरी और 2000 पैनल अस्पताल शामिल हैं.​

UPI और एटीएम के जरिए निकाल पाएंगे पीएफ

अब EPFO सदस्य UPI और एटीएम के जरिए अपने पीएफ का पैसा निकाल पाएंगे. मई या जून 2025 तक इस सेवा की शुरुआत की जा सकती है. भविष्य में GPF और PPF जैसे खातों के लिए भी यह सेवा शुरू की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts