EPFO का बड़ा अपडेट, PF ट्रांसफर हुआ सरल; अब सब कुछ ऑनलाइन

नई दिल्ली, PF News | आज के दौर में एक अच्छी नौकरी की तलाश में करियर शिफ्ट करना कोई नई बात नहीं है. लोग बेहतर सैलरी, काम का माहौल या स्किल ग्रोथ के लिए अक्सर कंपनी बदलते हैं. लेकिन नई नौकरी के साथ एक और जरूरी काम होता है. पुरानी कंपनी में जमा भविष्य निधि (Provident Fund) को नई नौकरी के PF अकाउंट में ट्रांसफर करना.

PF EPF Rupees Modi

पहले यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल मानी जाती थी, जिसमें कागज, चक्कर और लंबा इंतजार शामिल होता था, मगर अब नहीं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इसे ऑनलाइन कर दिया है.

PF ट्रांसफर के लिए जरूरी बातें

  • आपका UAN (Universal Account Number) सक्रिय होना चाहिए.
  • पुरानी और नई दोनों कंपनियों के PF खाते UAN से लिंक होने चाहिए.
  • दोनों कंपनियों की KYC (आधार, बैंक डिटेल) वैरिफाइड होनी चाहिए.

ऑनलाइन PF ट्रांसफर प्रक्रिया

  • EPFO पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं.
  • यहां UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद ‘Online Services’ टैब में जाकर “One Member – One EPF Account (Transfer Request)” पर क्लिक करें.
  • आपकी पुरानी और नई दोनों कंपनियों की जानकारी यहां दिखेगी.
  • आप जिस कंपनी से PF ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसे चुनें.
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

OTP से वेरिफिकेशन

आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा. उसे डालें और रिक्वेस्ट सबमिट करें. ट्रांसफर के स्टेटस को आप ‘Track Claim Status’ सेक्शन में जाकर कभी भी देख सकते हैं. अगर सभी डॉक्युमेंट्स और KYC पहले से अपटूडेट हैं, तो ट्रांसफर प्रक्रिया 7 से 15 कार्यदिवस में पूरी हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.