नई दिल्ली | सुबह ऑफिस की जल्दी हो… दिनभर काम का प्रेशर और टेंशन हो या फिर पढ़ाई ने दिमाग का दही कर दिया हो… ऐसे में थोड़ा हंस लेना हर किसी के दिल व दिमाग दोनों के लिए जरूरी होता है. इसके लिए किसी बड़ी वजह की जरूरत नहीं होती. आपके पास हर वक्त कोई हो ऐसा जरूरी नहीं होता इसलिए अकेले ही अपने आप को जीना सीखिए. इससे आपको कॉन्फिडेंस आएगा. साथ ही, लाइफ के हर मूवमेंट को आप इंजॉव्य कर पाएंगे.
कई बार दो लाइन का मजेदार चुटकुला ही मूड सेट कर देता है. आज हम आपके लिए पप्पू, टीचर, पति- पत्नी, डॉक्टर और मरीज से जुड़े कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं. इन्हें अकेले पढ़िए या दोस्तों को सुनाइए हंसी का डोज फ्री में मिलने वाला है.
Joke- 1
टीचर: पप्पू, कल होमवर्क क्यों नहीं किया?
पप्पू: मैडम, पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई.
टीचर: फिर लाइट आने पर कर लेते?
पप्पू: लाइट आई तो पड़ोसी ने डीजे चला दिया. मैडम, पढ़ाई छोड़ सकता हूं लेकिन डांस का मौका कैसे छोड़ता!
Joke- 2
पत्नी: अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई तो क्या करोगे?
पति: मैं तो पागल हो जाऊंगा.
पत्नी: हाय! इतना प्यार करते हो?
पति: अरे पगली, खुशी संभालना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती!
Joke- 3
पत्नी: मेरी कौन-सी बात तुम्हें आज तक याद है?
पति: पिछले साल तुमने कहा था, एक महीने में अपनी सारी आदतें सुधार लूंगी.
पत्नी: तो?
पति: उसी एक महीने का कैलेंडर में आज भी इंतजार कर रहा हूं!
Joke- 4
मरीज: डॉक्टर साहब, सपने में रोज बंदर फुटबॉल खेलते हैं.
डॉक्टर: ये गोली आज रात से खा लेना.
मरीज: कल से शुरू करूं?
डॉक्टर: क्यों?
मरीज: आज फाइनल है डॉक्टर साहब, टिकट बड़ी मुश्किल से मिली है!
Joke- 5
बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी.
सास: बहू, मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू: मम्मी जी, रेसिपी में लिखा था सब चीजें मिलाकर “एक घंटा” फ्रिज में रख दें.
सास ने रेसिपी बुक बंद की और बोली- आज से खाना मैं ही बना लूंगी!
Joke- 6
भिखारी: भाई साहब, 1 रुपया दे दो तीन दिन से भूखा हूं.
राहगीर: 1 रुपये में क्या खाओगे?
भिखारी: खाना नहीं भाई साहब, वजन करूंगा… देखूं तीन दिन में कितनी मेहनत रंग लाई!
Joke- 7
बंता: साहब, मूंछ रखनी है?
ग्राहक: हां भाई, बिल्कुल.
बंता ने मूंछ काटकर ग्राहक की हथेली पर रख दी.
बंता: ये लो साहब, अब जहां मन करे वहां रख लेना!
Joke- 8
डॉक्टर ने पति की जांच के बाद पत्नी से कहा- इन्हें अच्छा खाना खिलाइए, खुश रखिए, कोई टेंशन मत दीजिए और बेवजह फरमाइश भी मत कीजिए.
घर लौटते समय पति ने पूछा- डॉक्टर ने क्या कहा?
पत्नी ने लंबी सांस ली और बोली- कह रहे थे अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता!
पति वहीं खड़ा डॉक्टर को दोबारा फोन मिलाने लगा.
ऐसे हल्के- फुल्के Funny Jokes कुछ मिनट के लिए ही सही, रोजमर्रा की टेंशन से ध्यान जरूर हटा देते हैं. इनमें पप्पू की मासूम चालाकी हो या पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक, हर पंचलाइन चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है. तो हंसते रहिए और अपने दोस्तों को भी हंसाते रहिए.
