पीएम किसान योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, 13वीं किस्त से पहले करने होंगे ये काम

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. इस योजना के तहत किसानों को 12 किस्तों का पैसा जारी हो चुका है और अब किसान 13वीं किस्त के इंतजार में हैं. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि दिसंबर महीने में 13वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकता है.

PM Kisan Yojana

13वीं किस्त जारी करने से पहले पीएम किसान सम्मान योजना में कई बड़े बदलाव हुए हैं. सरकार के पास लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही थी कि कुछ अपात्र लोग इस योजना का फायदा उठा रहे थे. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के लिए आपको इंतजार न करना पड़े तो आपके लिए इन बदलावों को जानना बेहद ही जरुरी है.

KYC कराना अनिवार्य

केन्द्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को हर हाल में KYC कराना अनिवार्य होगा. E-KYC प्रक्रिया पूरी करने वाले किसानों को ही 13वीं किस्त का पैसा जारी किया जाएगा. ऐसे में आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर E-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकतें हैं.

राशन कार्ड अपलोड करना

इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को अपना राशन कार्ड अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर आपको योजना से बाहर कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य

किसानों के खातों में 12वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार ने भूलेखों का सत्यापन किया था, जिसमें लाखों किसान अपात्र घोषित होकर इस योजना से बाहर हो गए थे. यही वजह है कि अब योजना के लाभार्थियों को भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर योजना से नाम काट दिया जाएगा.

आधार कार्ड भी जरूरी

इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों से आधार कार्ड मांग रही है. बिना आधार कार्ड के अब योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना असंभव होगा. बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

Status चेक करने की प्रक्रिया

पीएम किसान सम्मान योजना में पहले कई तरीकों से स्टेटस चेक किया जाता था लेकिन अब नए नियमों के तहत लाभार्थी किसान केवल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर से ही Status चेक कर पाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.