Flipkart Big Billion Days Sale में फोन पर मिलेगी भारी छूट, TV पर 80% तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली | Flipkart कंपनी ने Flipkart Big Billion Days Sale 2022 की घोषणा कर दी है. हालांकि कंपनी ने सेल डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन सेल में मिलने वाले कई प्रोडक्ट और कैटेगरी में मिलने वाले डिस्काउंट को टीज कर दिया है.

Flipkart

इस सेल में Flipkart फोन पर भारी छूट देने वाला है. जिसमें Realme, Poco, Vivo और Samsung जैसे स्मार्टफोन शामिल है. इसके अलावा कंपनी iPhone मॉडल्स पर भी भारी डिस्काउंट देगी. वहीं, आपको इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज प्रोडक्ट पर 80% का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसे लेकर कंपनी ने माइक्रो-साइट भी क्रिएट कर दिया है. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और TV को 80% डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा.

बैंक ऑफर के साथ मिलेगा ज्यादा डिस्काउंट

बता दें कि, कंपनी ने Axis बैंक और ICICI बैंक के साथ पार्टनरशिप भी की है. तो अगर कोई यूजर शापिंक के दौरान इन बैंकों का इस्तेमाल करता है तो उसे इंस्टैंट 10% का डिस्काउंट हर प्रोडक्ट पर दिया जाएगा. इसी के साथ इसमें आपको कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा. ऐसे में अगर आप Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अमलिमिटेड कैशबैक मिलेगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

स्मार्टफोन गार्ड 99 रुपए से शुरु

इस सेल में आपको हर एक्सेसरीज में अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं अगर स्मार्टफोन गार्ड की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 99 रुपए से शुरू हो रही है. इसके अलावा आपको गेमिंग लैपटॉप्स पर 40% तक डिस्काउंट मिलेगा.

किस समय शुरू होगी सेल

Flipkart Big Billion Day 2022 Sale के दौरान रोज 12am, 8am, and 4pm बजे क्रेजी डील्स मिलेगी. इसके अलावा आपको Rush Hours में Early Bird Special आइटम्स पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जाएगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.