हादसे में मौत होने पर मिलेंगे 2 लाख रुपए, मात्र 20 रुपए सालाना देकर उठाएं इस योजना का लाभ

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है और इनमें से कुछ योजना तो ऐसी है, जिनमें आप महज कुछ ही रुपयों की प्रीमियम राशि का भुगतान कर बड़ा बेनिफिट हासिल कर सकते हैं. इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री समृद्धि बीमा योजना है, जिसमें पहले 12 रुपए का प्रीमियम प्रति साल का कटता था लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 20 रुपए प्रति वर्ष कर दिया गया है.

PAISE RUPAY

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित जाखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री समृद्धि बीमा योजना के तहत 18 से 70 साल तक की आयु के लोग अपना बीमा करवा सकते हैं. इस योजना के अन्तर्गत 1 अप्रैल से 31 मई तक प्रीमियम राशि जमा करवानी होती है. इस योजना के तहत किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा धारकों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है जबकि अंग नष्ट होने की स्थिति में एक लाख रुपए की राशि मिलेगी.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

प्रबंधक अमित जाखड़ ने बताया कि इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की प्रीमियम राशि 330 रुपए प्रति साल से बढ़ाकर 436 रुपए कर दी गई है. इस योजना का लाभ 18 से 50 साल तक की आयु तक के लोग उठा सकते हैं. इसमें भी 1 अप्रैल से 31 मई तक प्रीमियम राशि जमा करवानी होगी. इस योजना के तहत किसी भी सूरत में व्यक्ति की मौत होने पर 2 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी. यह बीमा बैंक, डाकघर के माध्यम से कराया जा सकता है लेकिन सेटलमेंट LIC के माध्यम से होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

जनधन योजना की रिफंड होगी राशि

अमित जाखड़ ने बताया कि पहले प्रीमियम राशि बैंक खातों से काटी जाती थी लेकिन कस्टमर्स इसके लिए मंजूरी प्रदान करते थे. मगर अब जो भी राशि कटेगी और कस्टमर्स आगे इस योजना को रिन्यू करता है तो पुरानी राशि वापस खाते में जमा होगी. यह नया नियम आ गया है. हालांकि, यह नियम सिर्फ जनधन बैंक खातों पर ही लागू होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.