नए साल से लगातार बढ़ रही गोल्ड की कीमत, देखें 22 कैरेट की नई कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold Rate | नए साल की शुरुआत से ही सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. लगातार तीसरे दिन गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गोल्ड की कीमतों में हल्की कमी दर्ज की जा रही थी, जिस वजह से निवेशकों की भी परेशानियां बढ़ रही थी. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की क्या कीमत है.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

फिर से गोल्ड की कीमतों में आई तेजी

आज 24 कैरेट 10 ग्राम प्रति गोल्ड की कीमतों में 330 रूपये की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 78,400 रूपये के आंकड़े को पार कर गई. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 300 रूपये की तेजी दर्ज की गई, फिर कीमत 71,900 रूपये के आंकड़े को पार कर गई. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,950 रूपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है. इसी प्रकार नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग समान ही है.

यह भी पढ़े -  NEET-UG 2026 री- एग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न, 20 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

72000 के करीब पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड

मुंबई, कोलकाता और भुवनेश्वर में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78000 रूपये के पार है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 72,000 के आसपास व्यापार कर रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में भी तेजी और घरेलू बाजार में निवेशकों की मांग की वजह से लगातार गोल्ड की कीमतों में इजाफा हो रहा है.अगर आप भी गोल्ड की कीमतों में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. जल्द ही, शादी- विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. इस दौरान एक बार फिर से गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.