दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले- बल्ले, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान

नई दिल्ली | त्योहारों के मौसम में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने का इंतजार रहता है। खासकर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से हर महीने मिलने वाली रकम में इजाफा होता है। इसी बीच केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बता दें कि केरल सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

DA Hike

इसके बाद डीए की दर 35 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है। संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर में मिलेगा।

नवंबर से बढ़कर सैलरी

वहीं, पेंशनर्स को संशोधित महंगाई राहत नवंबर 2026 की पेंशन से दी जाएगी। जनवरी 2026 से बनने वाले बकाया भुगतान के संबंध में सरकार अलग आदेश जारी करेगी। इससे पहले फरवरी में डीए की दर 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत की गई थी। राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त संस्थानों और बोर्डों में डीए बढ़ोतरी उनकी वित्तीय स्थिति और संबंधित शासी निकाय के फैसले पर निर्भर करेगी। जिन संस्थानों का 90 प्रतिशत से अधिक खर्च सरकारी अनुदान से चलता है, वे निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बढ़ोतरी लागू कर सकेंगे।

इन कर्मचारियों को फायदा

नई दरों का लाभ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों, सहायता प्राप्त स्कूलों, निजी कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय निकायों के कर्मचारियों, पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों, राज्य पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा। वहीं, पात्र अंशकालिक शिक्षकों, आकस्मिक कर्मचारियों और दोबारा नियुक्त पेंशनर्स पर भी निर्धारित नियम लागू होंगे। हालांकि, केरल राज्य बिजली बोर्ड (KSEB) और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के कर्मचारियों के लिए अलग आदेश जारी किए जाएंगे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.