होम लोन वालों के लिए खुशखबरी, रेपो रेट घटने की तैयारी; RBI लेगा बड़ा फैसला

नई दिल्ली | अगले महीने की शुरुआत में होम लोन के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर मिलने वाली है. दरअसल, आरबीआई द्वारा इंटरेस्ट रेट्स में फिर कमी की जा रही है. बता दें कि अबकी बार एसबीआई रेपो रेट में 2 बार कमी कर चुका है. फरवरी में रेपो रेट 32 बेसिस पॉइंट्स घटाया गया था. उसके बाद अप्रैल में इनमें 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की गई थी. इस साल की शुरुआत में रेपो रेट 6.5% था जो अब घटकर 6% पर आ चुका है. यदि अगले महीने रेपो रेट में फिर से 25% की कमी होती है तो यह घटकर 5.7% पर आ जाएगा.

rbi

6 जून को हो सकता है ऐलान

4 और 5 जून को आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होगी. इसके बाद 6 जून को सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा इसके नतीजे का ऐलान करेंगे. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.25 फिसदी की कमी का ऐलान किया जा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन्फ्लेशन लगातार तीसरे महीने RBI के चार फ़ीसदी के टारगेट से नीचे बना रहा, जिस कारण केंद्रीय बैंक के पास इंटरेस्ट रेट में कमी करने की गुंजाइश बची हुई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इकोनॉमिक ग्रोथ पर बढ़ा आरबीआई का फोकस

केंद्रीय बैंक का इकोनामिक ग्रोथ पर भी फोकस बढ़ा है. अप्रैल के महीने में रेपो रेट में कमी के बाद आरबीआई द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी को न्यूट्रल से अकोमोडेशन किया गया. बता दें कि आरबीआई अकोमोडेशन मॉनेटरी पॉलिसी के तहत मनी सप्लाई को बढ़ाता है और इंटरेस्ट रेट में कमी करता है. आरबीआई का फोकस इकोनामिक ग्रोथ पर बढ़ जाता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts