नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार दे सकती है ये 3 बड़े तोहफे

नई दिल्ली । 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने वाली है. ये चौथी बार है जब वह बजट पेश करने वाली है. आने वाले इस बजट से हर अलग – अलग सेक्टर को उनसे काफी उम्मीदें है. फिर चाहे वो एग्रीकल्चर हो या रियलएस्टेट सेक्टर, नौकरीपेशा हो या फिर हेल्थ सेक्टर सभी को इस बार के बजट से काफी उम्मीदें हैं.

Webp.net compress image 21

सालों से टैक्स छूट में इजाफा नहीं

नौकरीपेश लोग मोदी सरकार से यह उम्मीद लगाकर बैठे है कि इस बार टैक्स में छूट मिल जाए. बता दे कि अभी टैक्स छूट की लिमीट ढाई लाख रुपये है और पिछले 8 सालों से इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. बल्कि टैक्स छूट की लिमिट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख कर दिया गया था. लेकिन एक तरफ ये उम्मीद भी है कि चुनाव है तो सरकार नौकरीपेश लोगों को खुश कर सकती है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

टैक्स फ्री हो सकती है एफडी

इंडियन बैंक एसोसिएशन ने यह मांग की है कि टैक्स फ्री एफडी का लॉक-इन पीरियड घटाकर पांच साल से तीन साल कर दिया जाए. क्योंकि बैंकों ने ब्याज दरें कम कर दी है और एफडी की तुलना में पीपीएफ पर ब्याज दर बेहतर है. ऐसे में लोगों ने एफडी में निवेश करना कम कर दिया है. वही, कुछ निवेशक म्यूचुअल फंड और शेयर्स की तरफ रुख कर रहे हैं. ऐसे में संभावना है कि टैक्स सेवर एफडी में तीन साल वाली एफडी को शमिल किया जा सकता है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.